मंदसौर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी थीम हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग विषय पर आधारित है। अभियान मे जिला कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देशन व लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री प्रदीप कुमार गोगादे के मार्गदर्शन मे अभियान मे सामूहिक उत्सव और नागरिक कर्तव्यों की भावना की मजबूती के उद्देश्य से स्वच्छ व सूजल की अवधारणा (स्वच्छता और जल सुरक्षा) को स्वतंत्रता की भावना से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री की प्रभावी WASH (Water, Sanitation & Hygienc) की संकल्पना को आगे बढ़ाया जा रहा है। ताकि सतत स्वच्छता, सुरक्षित जलापूर्ति और ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वच्छता को सुनिश्चित किया जा सके,इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। स्वच्छ सुजल गांव संकल्प, सामुदायिक साफ-सफाई अभियान, WASH परिसंपत्तियों की सफाई, जन जागरूकता गतिविधियों व जल संरक्षण गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का समापन 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को WASH स्थलों (अमृत सरोवर, सार्वजनिक स्थल) पर ध्वजारोहण समारोह के साथ किया जाएगा। जिसमें प्रतीकात्मक गतिविधियां स्वतंत्रता, गरिमा और समृद्धि को दर्शाएगी जो सुरक्षित जल एवं स्वच्छता की उपलब्धता से प्राप्त होती है।
विशेषतः अभियान में ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों व स्व सहायता समूह, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय के बच्चों, स्वयं सेवक एवं अग्रणी पंक्ति के कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ने पर बल दिया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों द्वारा ग्राम स्तर पर सफाई अभियान,स्वच्छता सुविधाओं, जल स्रोतों की सफाई कार्य, विद्यालय में छात्र-छात्राओं के द्वारा रैली, रंगोली,पेंटिंग एवं झांकी का आयोजन,नालो एवं नाली सफाई कार्य,जल निकासी और अपशिष्ट प्रबंधन,प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण व प्रबंधन, सामुदायिक स्तर पर श्रमदान अभियान, जल जीवन मिशन अभियान की संरचनाओं की सफाई व सजावट, अपशिष्ट प्रबंधन, तकनीको, जल संरक्षण, ग्राउंडवाटर रिचार्ज, जल स्रोतों की सुरक्षा, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की सामुदायिक बैठक आयोजित कर स्वच्छ सुजल गांव की शपथ ग्राम वासियों को दिलवाई जा रही है। ध्वजारोहण हेतु हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उपयुक्त स्थान और घरों का चिन्हांकन कर ध्वजारोहण स्थल की पहचान और सफाई ध्वजारोहण का पूर्व अभ्यास एवं सार्वजनिक स्थलों व हर घर पर तिरंगा अभियान के तहत झंडारोहण एवं ध्वजारोहण गतिविधि आयोजित कर स्वच्छता चैंपियनो व स्वयंसेवकों का सम्मान किया जायेगा। इसी क्रम में मंदसौर विकासखंड के ग्राम गुर्जरबरडिया में जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों व ग्रामवासियो को स्वच्छ सुजल गांव की शपथ दिलवाई गई। जाकर ग्रामवासीयों को स्वच्छता का वातावरण निर्मित करने की समझाइश दि गई। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता, PMU सलाहकार नीतू माथुर, संतोष जैन, सार्थक जोशी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।