BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 11:27 am
KHABAR : हर घर तिरंगा फहराने का संदेश देते हुए पुलिस ने निकाली बाइक तिरंगा रैली, लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। आजादी के महापर्व पर तिरंगा के सम्मान में शासन के आदेश पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते सोमवार को पुलिस विभाग ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बाइक व खुली जीप में तिरंगा लेकर पूरे नगर में भ्रमण किया और लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम से शुरू हुई। जहां कलेक्टर अंकित अस्थाना, महापौर शारदा सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर ने इस यात्रा को तिरंगा फहराकर रवाना किया। 


तिरंगा यात्रा में खुली जीप में सीएसपी दीपाली चंदौलिया व अन्य पुलिसकर्मी तिरंगा लेकर आगे चल रहे थे। राष्ट्रभक्ति गीत बजाते हुए साउंड सिस्टम आगे चल रहा था। इसके पीछे सैंकड़ों बाइकों पर पुलिस कर्मी हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। यात्रा एमएस रोड से होते हुए जीवाजी गंज, बेयर हाउस रोड, रूई की मंडी, सदर बाजार, ओवर ब्रिज चौराहा से होते पं. रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय पर पहुंची। जहां सभी ने तिरंगा फहराने की शपथ ली। इस दौरान बताया कि इस अभियान का उद्देश्य देश के नागरिकों को देश की भावना से जोड़ना है, लोग अपने राष्ट्रीय ध्वज पर गर्व महसूस करें और अपने घर पर तिरंगा फहराएं। इस दौरान एएसपी सुरेंद्र पाल सिंह डाबर, निगमायुक्त सतेंद्र धाकरे, संभागीय खेल अधिकारी प्रशांत कुशवाह, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला, निरीक्षक कुलदीप राजपूत, सूबेदार गजेंद्र परिहार, हरेंद्र सिंह सहित ढाई सैंकड़ा पुलिसकर्मी इसमें शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE