BREAKING NEWS
देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<     देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 11:34 am
KHABAR : बारिश थमी, धान की फसल पर संकट, खेतों में आई दरारें, कई गांवों में बिजली कटौती, गर्मी-उमस से लोग परेशान, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। जुलाई में हुई अच्छी बारिश के बाद अगस्त में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 1 से 12 अगस्त के बीच जिले में सिर्फ 1 इंच बारिश दर्ज की गई है, जिससे खेतों की मिट्टी सूखने लगी है और धान की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। रामपुर, रूपापुर, गजपुर जैसे गांवों में खेतों में दरारें पड़ गई हैं। बारिश की कमी के साथ बिजली संकट ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।


जुलाई में डैम लबालब, अगस्त में सूखा
18 जून को मानसून की दस्तक के बाद जून के केवल 12 दिनों में 7 इंच से अधिक बारिश हुई थी। जुलाई में बंगाल की खाड़ी के कई सिस्टम सक्रिय रहे, जिससे अच्छी बारिश दर्ज हुई और फसलें लहलहाने लगीं। लेकिन अगस्त की शुरुआत के साथ ही बारिश थम गई।


मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तीन-चार दिन और भारी बारिश की संभावना नहीं है। 31 जुलाई तक जिले में कुल 35 इंच बारिश हुई थी, जो पिछले साल के मुकाबले 8 इंच अधिक थी। लेकिन 12 अगस्त तक यह बढ़कर केवल 36 इंच हो पाई, जो पिछले साल की तुलना में अब सिर्फ 1 इंच ज्यादा है।


धान की फसल पर मंडरा रहा खतरा
धान की फसल के लिए अगस्त का पानी बेहद जरूरी होता है। कृषि उप संचालक जे.आर. हेडाऊ ने बताया कि जुलाई की बारिश से फसल को फायदा मिला, लेकिन अब पानी नहीं गिरा तो स्थिति खराब हो सकती है।


रामपुर, रूपापुर, गजपुर सहित कई क्षेत्रों में मिट्टी सूख चुकी है और खेतों में दरारें आ गई हैं। जो किसान अभी तक धान नहीं लगा पाए हैं, अब वह भी पीछे छूट गए हैं।


बिजली संकट से बढ़ी परेशानी, किसान करेंगे प्रदर्शन
बारिश की कमी के बीच अब बिजली संकट ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इटारसी के आसपास के कई गांवों में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही।


ग्रामीणों ने बताया कि रामपुर, रूपापुर, गजपुर, गुर्रा, दमदम, सनखेड़ा, सोमलबाड़ा, कांदई, लोहारिया, बिछुआ, सोनतलाई, मरोड़ा, चिल्लई, नांदनेर, घाटली, चांदौन, पथरोटा, भट्टी, नयागांव समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति सिर्फ 3-4 घंटे हो रही है।


किसानों के मुताबिक, बिजली में बार-बार फाल्ट आता है और कई-कई घंटे बिजली नहीं मिलती, जिससे मोटरें नहीं चल पा रहीं और फसलें सूखने लगी हैं। इसको लेकर भारतीय किसान संघ आज बिजली सब स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE