मनासा। आज विधायक कार्यालय पर नायब तहसीलदारों ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में विधायक अनिरुद्ध माधव मारू को ज्ञापन सौंपा।
इन अधिकारियों का कहना है कि वे जनसेवा में निरंतर कार्यरत रहते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं।
विधायक मारू ने इस अवसर पर कहा कि नायब तहसीलदारों के समर्पण और सेवाभाव को देखते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होना आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे, ताकि उचित निर्णय लेकर मांगों का निराकरण किया जा सके।