BREAKING NEWS
देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<     देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 11:50 am
KHABAR : नगर पालिका में सियासी बवाल, अध्यक्ष को हटाने पार्षदों ने खोला मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव लाने कलेक्टर को दिया आवेदन, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी नगर पालिका में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। सियासी उठा-पटक के बीच उनकी ही पार्टी के पार्षदों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां विपक्षी पार्टी के पार्षदों से अध्यक्ष को कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें अपनी ही पार्टी के पार्षदों के विरोधी रवैए का सामना करना पड़ रहा है।


22 से अधिक पार्षदों ने कलेक्टर को दिया आवेदन
इसी कड़ी में पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ पिछले दो महीने से मोर्चा खोले हुए 22 से अधिक पार्षदों ने कलेक्टर रविन्द्र चौधरी को अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने आवेदन दिया है। आवेदन देने वाले पार्षदों ने जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव के लिए परिषद की बैठक कराए जाने की मांग की है। यदि अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक की अनुमति मिल जाती है तो सियासी उठा पटक देखने को मिलेगा।


लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अवहेलना
बता दें कि नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की गायत्री शर्मा अध्यक्ष है। उन्हें पद से हटाने भाजपा के ही पार्षद मोर्चा खोले हुए है। नपा अध्यक्ष गायत्री पर आरोप है कि तीन साल के उनके कार्यकाल में वित्तीय व नैतिक अनियमितताएं एवं व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अवहेलना की गई है। जानकारी रामजी व्यास नपा उपाध्यक्ष पति एवं बीजेपी नेता ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE