BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 11:54 am
KHABAR : लीगल एड डिफेंस काउंसिल के छः पदों पर संविदा के आधार पर होगी भर्ती, अगस्त माह की इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम में वर्ष 2025-26 एक वर्ष के लिए लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना 2022 संशोधित के अंतर्गत अधिवक्ताओं की भर्ती होनी है। इसके लिए 06 पद की स्वीकृति है। जानकारी के अनुसार पूर्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम द्वारा गरीब व निर्धन लोगों को अपनी तरफ से वकील मुहैया करवाये जाते थे जिनके स्थान पर संविदा पर अधिवक्ता को नियुक्त किया जावेगा।        

 उक्त योजना के अंतर्गत चीफ- लीगल एड डिफेंस काउंसिल 01 पद, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल 02 पद, असिस्टेंट-लीगल एड डिफेंस काउंसिल 03 पद, स्वीकृत है। इन पदों पर अर्हता प्राप्त अधिवक्ताओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 28 अगस्त 2025 तक सायं 05:30 बजे तक आमंत्रित किये गये है।       

आवेदन का प्रारूप एवं विज्ञप्ति का पूर्ण विवरण सहित म.प्र. राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण, जबलपुर के वेबसाईट https://www.mpslsa.gov.in एवं जिला न्यायालय रतलाम की वेबसाईट https://ratlam.dcourts.gov.in से प्राप्त कर सकते है। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय रतलाम में उपस्थित होकर संपर्क करें। असिस्टेंट-लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 01 रिक्त पद हेतु पूर्व में आवेदन पत्र प्राप्त किये थे जिसके लिए साक्षात्कार हेतु 14 सितम्बर 2025 नियत थी। चूंकि नवीन एस.ओ.पी. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के पालन में एल. ए. डी. सी. एस. अधिवक्ताओं की नियुक्ति हेतु पुनः आवेदन प्राप्त कर भर्ती प्रक्रिया की जानी है ऐसे में यह उचित होगा कि एल. ए. डी. सी. एस. के समस्त रिक्त पदों हेतु एक साथ कार्यवाही की जाना है। अतः पूर्व में असिस्टेंट लीगल डिंफेस के एक पद हेतु की गई कार्यवाही को निरस्त की जाकर समस्त एल. ए. डी. सी. पदों की नवीन भर्ती की जाना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE