BREAKING NEWS
देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<     देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 11:59 am
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश, अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट तक निकाली तिरंगा साइकिल रैली, कलेक्टर-एसपी समेत आमजन हुए शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को सतना में तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुबह 10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से शुरू होकर सिविल लाइन, राजेंद्र नगर, जवाहर नगर होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंची।


कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार यस और एसपी आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में निकली इस रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ एनसीसी कैडेट और आम नागरिकों ने भी भाग लिया।


पर्यावरण संरक्षण के साथ तिरंगा अभियान
रीवा संभाग के कमिश्नर बी एस जामोद की पहल पर संभाग के सभी जिलों में हर मंगलवार को साइकिल डे मनाया जाता है। इस दिन सरकारी अधिकारी और कर्मचारी पेट्रोल-डीजल वाहन नहीं चलाते और साइकिल से ही ऑफिस आते-जाते हैं।


अधिकारी-कर्मचारी साइकिल से पहुंचे
मंगलवार को तिरंगा अभियान के तहत सभी अधिकारी अपने घर से साइकिल पर तिरंगा लगाकर पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। वहां से रैली में शामिल होकर वे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय गए। जिला जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने भी सोहावल से करीब 5 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर रैली में हिस्सा लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE