BREAKING NEWS
देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<     देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 6:07 pm
KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग के नव प्रवेशित छात्रो का इंडक्शन कार्यक्रम हुआ संपन्न, पढे़ खबर 

Share On:-

सुवाखेड़ा। 12 अगस्त ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में नव प्रवेशित डी.फार्मा, बी.फार्मा एवं एम. फार्मा प्रथम वर्ष के विध्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी की चांसलर महोदया डॉ. माधुरी चौरसिया एवं वाईस चांसलर डॉ. प्रशांत शर्मा मंचासीन थे। मुख्य अतिथियों का स्वागत फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ. मंगल सिंह पंवार एवं डॉ. वैभव वर्मा द्वारा पुष्प भेट कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर की गई। 


डॉ. माधुरी चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहां कि, सफलता का मूल मंत्र है निरंतर प्रयास.. एक सफल विद्यार्थी के जीवन मैं उपयोगी आवश्यक बिंदुओं पर प्रकाश डाला। जिनमें प्रमुख है किसी कार्य को निरंतर करना, यदि विद्यार्थी निरंतर कक्षा में उपस्थित होकर अपनी स्टडीज करते हैं, तो निश्चित ही वह सफलता प्राप्त करते हैं। 


डॉ. प्रशांत शर्मा ने विध्यार्थियों से कहा कि, सफल होने के लिए सार्थक प्रयासों की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है। फार्मेसी के क्षेत्र में आपके करियर के लिए काफी विकल्प मौजूद हैं, और पिछले वर्षाे में संस्था द्वारा विध्यार्थियों के लगातार किये जा रहे प्लेसमेंट के बारें में जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. मंगल सिंह पंवार ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि, अपने जीवन को दीपक की तरह बनाएं। जिससे आप खुद जलकर भी औरों को रोशन कर सकें। सभी विद्यार्थियों को ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी महाविद्यालय की संपूर्ण जानकारी दी एवं फार्मेसी के क्षेत्र में करियर के बारे में जानकारी दी।


कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्था के प्राचार्य डॉ. मंगल सिंह पंवार के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर संस्था के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं नव प्रवेशित विध्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार डॉ. वैभव वर्मा ने व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. अर्जुन परमार द्वारा किया गया। उक्त जानकारी प्रो. अनूप चौधरी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE