नीमच। वस्त्र व्यवसाय कल्याण संघ समिति नीमच के निर्णयानुसार प्रतिमाह अंतिम रविवार को कपड़ा व्यवसाय पूर्णतः बंद रहेगा। इसी क्रम में रविवार, 28 दिसंबर 2025 को नीमच शहर का संपूर्ण कपड़ा बाजार बंद रहेगा।
संस्था ने इसे “एक रविवार परिवार के नाम” पहल के तहत लागू किया है। संगठन ने सभी कपड़ा व्यापारियों से सहयोग करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। साथ ही ग्राहकों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार कपड़ों की खरीदारी रविवार अवकाश से पहले या बाद में करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह जानकारी वस्त्र व्यवसाय कल्याण संघ के अध्यक्ष दिलीप मोगरा, सचिव दीपक परवानी एवं कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा द्वारा दी गई। संगठन के प्रवक्ता मुकेश पार्टनर ने सभी व्यापारियों एवं ग्राहकों से सहयोग की अपील की है।