BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2026, 1:17 pm
BIG NEWS : पिपलिया मंडी में किसानों का हंगामा, लहसुन की बंपर आवक से बिगड़ी व्यवस्था, टोकन होने के बाद भी नहीं मिली एंट्री, अन्नदाताओं के विरोध के बाद हरकत में आया प्रशासन, सूचना मिलते ही पहुंचे ये कांग्रेस नेता, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। एशिया की प्रसिद्ध लहसुन मंडियों में शामिल पिपलिया कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं के चलते बुधवार-गुरुवार रात किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। टोकन जारी होने के बावजूद लहसुन से भरे वाहनों को मंडी में प्रवेश नहीं देने पर किसानों ने विरोध जताया। देर रात कांग्रेस नेता एवं मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा के हस्तक्षेप के बाद वाहनों को मंडी परिसर में प्रवेश दिया गया।

किसानों ने बताया कि लहसुन की बंपर आवक के कारण दूर-दराज से वाहन मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी प्रशासन द्वारा टोकन जारी करने के बावजूद कई टोकनधारी वाहनों को गेट पर रोक दिया गया, जिससे किसान कई दिनों से परेशान थे।

सूचना मिलने पर पहुंचे अनिल शर्मा ने मंडी कर्मचारियों और अधिकारियों से चर्चा कर टोकनधारी वाहनों को प्रवेश दिलाया। उन्होंने कहा कि जब मंडी में पर्याप्त जगह है तो किसानों को रोका जाना उचित नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि अव्यवस्था के कारण मनासा मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है, जिससे एम्बुलेंस तक फंस रही है। मंडी प्रशासन को चाहिए कि पीछे के खाली स्थान पर वाहनों की व्यवस्था कर जाम की समस्या खत्म करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE