BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     KHABAR : गांव के इकलौते खेल मैदान पर कब्जे का आरोप,.. <<     KHABAR : लाठी के सहारे जनसुनवाई में पहुंचीं 80.. <<     KHABAR : खेल मैदान बचाने मैदान में उतरे खिलाड़ी,.. <<     KHABAR : पात्र होने के बावजूद नहीं मिला.. <<     पिपलियामंडी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता.. <<     पिपलियामंडी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : बिना लोन दिए सुरक्षा चेक के कथित दुरुपयोग.. <<     बाबा महाकाल के दरबार में अनोखी आस्था,जबलपुर.. <<     NEWS : नगरीय विकास कर के नाम पर भाजपा सरकार का नया.. <<     माउंट आबू के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     NEWS : राज उन्नति समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ न्यायालय परिसर में न्यायिक.. <<     NEWS : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिला अखिल.. <<     KHABAR : मोरवन की गंभीरी नदी में खिले सैकड़ों कमल,.. <<     शिवपुरी: सर्वसम्मति से युवा अधिवक्ता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2026, 7:01 pm
BIG NEWS : नीमच की चंगेरा मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसानों ने किया हंगामा, एक क्विंटल कम निकला गेहूं, अन्नदाताओं ने व्यापारी पर लगाया धांधली का आरोप, प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नई कृषि उपज मंडी में गुरुवार दोपहर तौल में गड़बड़ी को लेकर हंगामा हो गया। सिंगोली के किसान खालिद नीलगर ने व्यापारी मयंक ट्रेड्स पर गेहूं की तौल में करीब एक क्विंटल की कमी करने का आरोप लगाया।

किसान के अनुसार घर से लाते समय गेहूं का वजन 34 क्विंटल 97 किलो था, जबकि मंडी में तौल करने पर इसे 33 क्विंटल 98 किलो बताया गया। जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में किसान मंडी में जमा हो गए और व्यापारी व मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

किसानों ने आरोप लगाया कि हम्मालों और व्यापारियों की मिलीभगत से गेहूं कम तौला गया और कुछ अनाज अन्य किसानों के ढेर में मिला दिया गया। साथ ही नीलामी के बाद प्रति कट्टा अवैध वसूली के आरोप भी लगाए गए।

सूचना पर मंडी निरीक्षक समीर दास मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। किसानों ने मंडी सचिव उमेश बसेड़िया को ज्ञापन देकर सरकारी कांटे पर दोबारा तौल कराने की मांग की।

शिकायत के बाद प्रशासन की निगरानी में दोबारा तौल शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE