नीमच। शहर की चंगेरा कृषि उपज मंडी में आगामी चार दिवसीय अवकाश को देखते हुए मंडी सचिव उमेश बसेड़िया ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी को कुछ समय के लिए खुले रखने का निर्णय लिया। इससे किसानों को अपने कृषि उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

बुधवार को मंडी में बची हुई लहसुन की नीलामी आज गुरूवार सुबह 11.30 बजे संपन्न हुई। अवकाश के बावजूद नीलामी में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और अपने उत्पादों की बिक्री कर लाभ कमाया। सचिव उमेश बसेड़िया ने बताया कि किसानों के हित में अवकाश के बावजूद आज सुबह 11.30 बजे लहसुन की नीलामी की गई। मंडी अगले सप्ताह सोमवार, 23 मार्च को फिर से सामान्य रूप से खुलेगी और किसानों को अपनी फसल की बिक्री के लिए उपयुक्त अवसर मिलेगा।
