नीमच। शहर की महू-नसीराबाद रोड स्थित चंगेरा मंडी के गेहूं परिसर में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बिसलवास कलां निवासी इंदरमल अपनी मोटरसाइकिल से मंडी परिसर में जा रहा था, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में इंदरमल को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद किसानों ने घायल को संभाला और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

किसानों का कहना है कि चंगेरा मंडी में लापरवाह वाहन चालकों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंडी परिसर में भारी वाहनों की आवाजाही के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था और नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से हादसों का खतरा बना रहता है।
