BREAKING NEWS
KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<     BIG NEWS : कंजार्डा चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, खाकी ने.. <<     खरगोन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़की.. <<     छतरपुर पत्थरबाज़ी कांड में पुलिस का कड़ा.. <<     BIG NEWS : चीखों से गूंज उठा ग्रीनको प्रोजेक्ट,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 4:57 pm
KHABAR : नवागत कलेक्टर ने ली परिचयात्मक बैठक, विभागीय कार्ययोजना एवं लक्ष्यों की विस्तार से समीक्षा, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर सभा कक्ष में जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की बैठक का उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करना एवं आगामी कार्यों की रूपरेखा तय करना रहा।


बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया तथा उनके विभागों में संचालित योजनाओं, प्रमुख गतिविधियों एवं प्रगति की जानकारी ली, इसके पश्चात उन्होंने आगामी माह की कार्ययोजना, निर्धारित लक्ष्यों एवं प्राथमिकताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति करें, उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी कार्ययोजना को स्पष्ट, व्यवहारिक एवं परिणामोन्मुख बनाए जिससे आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।


बैठक में कलेक्टर ने विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आपसी तालमेल से कार्य करने पर ही प्रशासनिक कार्यों में गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा जन शिकायतों के प्रभावी समाधान पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने यह भी कहा कि अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यों की समीक्षा करें तथा फील्ड विजिट के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करें, उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे आगामी माह के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु ठोस रणनीति तैयार कर निर्धारित समयावधि में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।


बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी. एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावाद सुश्री तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षयसिंह मरकाम, संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मंडलोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ  महेश मंडलोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थान्दला भास्कर गाचले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर सुश्री अवनधती प्रधान, डिप्टी कलेक्टर्स, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE