नीमच। नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के अंतर्गत जिले की सभी 243 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में आयोजित इन सभाओं में नारी शक्ति वंदन विषय पर विशेष चर्चा सत्र आयोजित किए गए।
ग्राम सभाओं में उपस्थित ग्रामीणों को संबंधित अधिनियम, प्रावधानों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रमों में महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिससे नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।