नीमच। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम जारी किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
इसी क्रम में देवरी खवासा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र शिवम सेन ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। शिवम, पिता घनश्याम सेन, ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की।
शिवम की इस सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।