नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं एडीएम बी.एस. कलेश तथा एसडीएम मनासा किरण आंजना के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की।
मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी स्थित जीरो प्वाइंट क्षेत्र (गांधीसागर डूब क्षेत्र) में अवैध रूप से संचालित 2 बड़ी फाइटर नावों एवं 2 छोटी नावों को गैस कटर की सहायता से काटकर विनष्ट कर दिया गया और उन्हें डुबो दिया गया।
यह कार्रवाई तहसीलदार मनासा मुकेश निगम, नायब तहसीलदार कुकड़ेश्वर नवीन छलोत्रे एवं जिला खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान प्रभारी खनिज निरीक्षक सुनील यादव सहित राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम मौजूद रही।
नायब तहसीलदार नवीन छलोत्रे ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।