BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2026, 4:03 pm
KHABAR : अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल, दुकानदार ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, मचा हड़कंप, कोई जनहानि नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

बैतूल। शहर में नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुकानदार ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। लल्ली चौक पर चल रही बुल्डोजर कार्रवाई अचानक विरोध और ड्रामे में बदल गई, जहां नगर पालिका की टीम जेसीबी से अवैध दुकानों को हटा रही थी।


अधिकारियों और लोगों के बीच अफरा-तफरी
दरअसल बैतूल नगर पालिका द्वारा शहर में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लल्ली चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से लगी दुकानों पर कार्रवाई की जा रही थी, तभी बैग की दुकान लगाने वाले मोहम्मद शेख हाफ़िज़ ने विरोध जताते हुए खुद पर पेट्रोल डाल लिया। यह नजारा देख मौके पर मौजूद अधिकारियों और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।


किसी तरह की जनहानि नहीं
दुकानदार का कहना है कि पालिका द्वारा दी जा रही वैकल्पिक जगह पर व्यापार नहीं चल पाएगा। वह लंबे समय से इसी स्थान पर दुकान लगा अपनी रोजी-रोटी चला रहा है। यहां सालों से दुकान लगा रहे हैं नई जगह पर ग्राहक नहीं आएंगे हमारा परिवार कैसे चलेगा। फिलहाल स्थिति को संभाल लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। बड़ा सवाल है कि क्या अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में प्रभावित लोगों के पुनर्वास का सही इंतजाम किया गया है या फिर ऐसे ही विरोध के हालात आगे भी देखने को मिलेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE