रतलाम। यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए तथा सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से होकर 03 जोड़ी स्पेशल अनारक्षित ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है-
09003/09004 उधना–जयनगर–उधना अनारक्षित स्पेशल
गाड़ी संख्या 09003 उधना–जयनगर स्पेशल 26 अप्रैल 2026 रविवार को उधना से 00:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा सोमवार को 20:00 बजे जयनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम (07:17/07:27) एवं उज्जैन (09:47/09:57) पर आगमन/प्रस्थान होगा।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09004 जयनगर–उधना स्पेशल 27 अप्रैल 2026 सोमवार को जयनगर से 23:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा बुधवार को 16:30 बजे उधना पहुंचेगी। इसका उज्जैन (08:29/08:32) एवं रतलाम (10:52/10:57) पर ठहराव रहेगा।
09007/09008 उधना–दानापुर–उधना अनारक्षित स्पेशल
गाड़ी संख्या 09007 उधना–दानापुर स्पेशल 26 अप्रैल 2026 रविवार को 01:30 बजे उधना से रवाना होकर अगले दिन 12:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसका रतलाम (08:17/08:18) एवं उज्जैन (10:47/10:57) पर ठहराव होगा।
गाड़ी संख्या 09008 दानापुर–उधना स्पेशल 27 अप्रैल 2026 सोमवार को दानापुर से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले बुधवार को 01:15 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन उज्जैन (17:17/17:20 मंगलवार) एवं रतलाम (19:40/19:45) पर रुकेगी।
09021/09022 उधना–दानापुर–उधना अनारक्षित स्पेशल
गाड़ी संख्या 09021 उधना–दानापुर स्पेशल 26 अप्रैल 2026 रविवार को 14:30 बजे उधना से रवाना होकर मंगलवार को 01:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम (21:17/21:27) एवं उज्जैन (23:47/23:57) पर ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 09022 दानापुर–उधना स्पेशल 27 अप्रैल 2026 सोमवार को 04:00 बजे दानापुर से प्रस्थान कर अगले दिन 14:15 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन उज्जैन (06:17/06:20 मंगलवार) एवं रतलाम (08:40/08:45) पर रुकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेनों की समय-सारणी एवं अन्य जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट या रेलवन ऐप का उपयोग करें।