BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2026, 2:44 pm
KHABAR : श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार करना सीख रही एमपी पुलिस, सिंहस्थ से पहले उज्जैन में अधिकारियों की ट्रेनिंग, 41 विषयों पर दी जा रही जानकारी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 कुम्भ के लिए पुलिस प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन से करीब दो साल पहले ही पुलिस अधिकारियों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।


21 दिन की ट्रेनिंग, अलग-अलग सत्र
उज्जैन के पुलिस लाइन स्थित कम्युनिटी हॉल में 22 अप्रैल से 21 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसमें प्रदेशभर से आए पुलिस अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। ट्रेनिंग को दो सत्रों में बांटा गया है, जिसमें थ्योरी के साथ-साथ फील्ड विजिट भी कराया जा रहा है।


उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ट्रेनिंग में भीड़ प्रबंधन, गर्मी में लंबी ड्यूटी, श्रद्धालुओं से व्यवहार, स्वास्थ्य का ध्यान रखने जैसे करीब 41 विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


दूसरे सत्र में अधिकारियों को फील्ड विजिट कराई जा रही है, जहां उन्हें पार्किंग, प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और होल्डिंग एरिया की व्यवस्था समझाई जा रही है, ताकि मेले के दौरान आवाजाही सुचारु बनी रहे।


117 अधिकारी बनेंगे मास्टर ट्रेनर
इस ट्रेनिंग में शामिल 117 अधिकारी आगे चलकर “मास्टर ट्रेनर” बनेंगे। ये अधिकारी प्रदेश के अन्य जिलों में जाकर पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देंगे। बाद में इन्हीं प्रशिक्षित अधिकारियों को सिंहस्थ के दौरान ड्यूटी के लिए उज्जैन बुलाया जाएगा।


उज्जैन पुलिस द्वारा यह प्रशिक्षण पूरी तरह व्यवहारिक और तकनीक आधारित रखा गया है। इसमें घाटों की सुरक्षा, आपातकालीन व्यवस्था, समन्वित पुलिस प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण जैसे पहलुओं पर खास जोर दिया जा रहा है।


मानसिक संतुलन और सेवा भाव पर भी जोर
मऊ एसपी दिलीप कुमार सोनी ने अधिकारियों को शाही स्नान और सामान्य दिनों की भीड़, उनके आगमन और प्रबंधन की जानकारी दी। साथ ही पुलिसकर्मियों को मानसिक संतुलन, अनुशासन, टीम भावना और जनसेवा के भाव के साथ काम करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE