BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2026, 11:46 am
KHABAR : नीमच मंडी को टेक्स प्राप्ति में दूसरा स्थान, कर्मचारी-व्यापारी-किसान प्रतिनिधियों का किया सम्मान, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

नीमच। संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के वरिष्ठ पदाधिकारी फोजदार, अंगिरा पांडे एवं संतोष दीक्षित के मार्गदर्शन में उज्जैन संभाग इकाई द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश में नीमच मंडी को टैक्स प्राप्ति में दूसरा स्थान तथा संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नीमच मंडी के कर्मचारियों, हम्मालों, तुलावटी, व्यापारियों एवं किसान प्रतिनिधियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर कर्मचारी मोर्चा के संभाग सलाहकार अतुल पडियां ने संबोधित करते हुए कहा कि हम्माल, तुलावटी, व्यापारी, किसान और कर्मचारी पांचों वर्ग हाथ की उंगलियों की तरह हैं। यदि सभी आपसी तालमेल से कार्य करेंगे तो सफलता निश्चित है। उन्होंने कहा कि नीमच मंडी आज उच्चतम शिखर की ओर बढ़ रही है, जो सभी की मेहनत का परिणाम है।


व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने कहा कि मंडी कर्मचारी, तुलावटी और व्यापारी आपसी समन्वय से बेहतर कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। अनुविभागीय एवं भारसाधक अधिकारी संजीव साहू ने सभी के कार्यों की सराहना की।


संयुक्त मोर्चा मंडी कर्मचारी संघ के संभाग अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए मंडी बोर्ड अधिकारियों से लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।


कार्यक्रम को मंडी सचिव उमेश बसेड़िया, मंदसौर मंडी जिला अध्यक्ष हीरालाल मालवीय, नीमच मंडी जिला अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह भाटी सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त मंडी सचिव वीरेंद्र आर्य, पी.के. ओझा, एल.एन. जोलानिया, जावद मंडी सचिव श्याम माली, तकनीकी शाखा के मंडलोई, लेखापाल अमर सराफ सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक सचिव समीरदास ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE