नीमच। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
जिला नोडल अधिकारी चंद्रसिंह धार्वे ने बताया कि शासकीय पीजी कॉलेज नीमच परीक्षा केंद्र पर कुल 450 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 327 तथा द्वितीय पाली में 326 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमच केंद्र पर कुल 432 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 317 तथा द्वितीय पाली में 316 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
इस प्रकार दोनों केंद्रों पर कुल 882 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 643 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि उपस्थिति प्रतिशत 72.90 प्रतिशत दर्ज किया गया।
कलेक्टर के निर्देशन में परीक्षा के लिए थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। प्रत्येक केंद्र पर उड़न दस्ते तैनात रहे और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।