देवास। नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने भवानी सागर क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड में बड़ी और लगातार कार्रवाई करते हुए अहम सफलता हासिल की है। इस मामले में पहले ही आरोपी विपिन बाली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, वहीं आज पुलिस ने चार और आरोपियों को धर दबोचा।
थाना प्रभारी अमित सोलंकी के अनुसार, इस हत्याकांड में कुल 11 आरोपियों की पहचान की गई थी। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने ऋतिक सिहोते, सिद्धार्थ उर्फ गट्टू सिहोते, वरुण बाली और मोनू सिहोते को गिरफ्तार किया है।
अब तक इस मामले में कुल 5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं।
अब भी 6 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही सभी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।