BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा प्रहार, एनडीपीएस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. में विश्व पर्यावरण दिवस के.. <<     NEWS : 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा महाकुंभ, कोटा में.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति के.. <<     KHABAR : राज्यसभा कैंडिडेट्स चयन पर ब्राह्मण समाज.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2026, 7:42 pm
KHABAR : एमपी के शाजापुर में नारी शक्ति के सम्मान में भाजपा की विशाल महिला आक्रोश रैली, समर्थन में बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने के विरोध में बुधवार शाम 4 बजे राजराजेश्वरी माता मंदिर से भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में विशाल महिला जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला सम्मान और अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली राजराजेश्वरी माता मंदिर से प्रारंभ होकर प्राइवेट बस स्टैंड, टेंशन चौराहा, फव्वारा चौक, ट्रैफिक पॉइंट होते हुए गांधी हॉल पहुंची, जहां कांग्रेस का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोना सुस्तानी, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं नगर पालिका अध्यक्ष बबीता परमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल जाटव, जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, विधायक अरुण भीमावत, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, जिला प्रभारी बीना माहेश्वरी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी चेतन शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता पाटीदार सहित अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए मोना सुस्तानी ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान मिलना आवश्यक है तथा भाजपा सदैव नारी शक्ति के सम्मान के लिए संघर्षरत रही है।

बबीता परमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनसे उनका सामाजिक एवं आर्थिक स्तर मजबूत हुआ है।

विधायक अरुण भीमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी बीना माहेश्वरी ने किया, जबकि ज्ञापन का वाचन प्रभा व्यास द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शिवहरे द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE