BREAKING NEWS
NEWS : 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा महाकुंभ, कोटा में.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति के.. <<     KHABAR : राज्यसभा कैंडिडेट्स चयन पर ब्राह्मण समाज.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर.. <<     KHABAR : 50 बच्चों ने सीखी चित्रकला, ग्लास पेंटिंग.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी के पोषण आहार में निकला मृत सांप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक,.. <<     KHABAR : गांधी सागर बैकवाटर में 8 जून को बाढ़.. <<     KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<     KHABAR : जीरन में जून माह की इस तारीख को लगेगा.. <<     KHABAR : मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला, अपराध रोकने.. <<     लव और लैंड के बाद अब आया दोस्ती जिहाद का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर नीमच में जनसंवाद,.. <<     BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<     KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 5:16 pm
KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत पुलिस की पैनी नजर, मेहनत की कमाई पर डाका डालने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नाहर दरवाजा थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किसान से लाखों रुपए चोरी करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।मामले का खुलासा एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने प्रेस वार्ता में किया। 


उन्होंने बताया कि धारुखेडी निवासी सागर नागर मंडी में अनाज बेचकर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने मंडी से ही उनका पीछा किया और राजोदा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर उनकी आइसर वाहन की डिक्की से ₹1,86,800 चोरी कर फरार हो गया।


पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर सीएसपी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आलोक सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 100 से अधिक CCTV कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान की।


पुलिस ने राजा उर्फ अब्दुल रजाक निवासी उज्जैन को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की पूरी राशि एवं वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त की। कुल ₹2,45,850 का मश्रुका बरामद किया गया।


पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्तमान में देवास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रह रहा था और अलग-अलग स्थानों पर रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसके खिलाफ अन्य थाना क्षेत्रों में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।


फरियादी किसान ने त्वरित कार्रवाई के लिए देवास पुलिस का आभार व्यक्त किया। 


वहीं पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम को प्रशंसा पत्र एवं नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE