चित्तौड़गढ़। निंबाहेडा में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से श्री गुरु गोरखनाथ जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर नगर में निकाले गए भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा का कांग्रेसजनों द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
शुक्रवार सायंकाल आयोजित इस धार्मिक आयोजन में निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवल सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान शोभायात्रा में सुसज्जित रथ में विराजित श्री गुरु गोरखनाथ जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा नगर में सामाजिक समरसता एवं सौहार्द का संदेश भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रवि प्रकाश सोनी, मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर सलीम चाचा, कांग्रेस नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष आजाद बापू, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शमशु कमर मंसूरी, महासचिव जावेद खान, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, शांतिलाल लाडना, कालू कुमावत, महावीर पालेचा, रमेश चंद्र खटीक, अनिल मीणा एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।