BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2026, 1:57 pm
KHABAR : मनासा में 4 सितंबर को सजेगी श्रीकृष्ण पर्व की सांस्कृतिक संध्या, नृत्य-नाटिका और भक्ति गायन से गूंजेगा शहर, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनासा में 4 सितंबर को ‘श्रीकृष्ण पर्व’ के अंतर्गत विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा जिला प्रशासन नीमच के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम 4 सितंबर को शाम 7 बजे से पंजाबी समाज धर्मशाला, ऊषा गंज कॉलोनी, मनासा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों और उनकी भक्ति भावना को संगीत, नृत्य एवं लोक गायन की प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। कार्यक्रम में दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

सांस्कृतिक संध्या में सुश्री दीपिका सिंह एवं साथी, इंदौर द्वारा श्रीकृष्ण केंद्रित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जीवन प्रसंगों को मंच पर साकार किया जाएगा।

इसके साथ ही सुश्री प्रतिमा गोस्वामी एवं साथी, भोपाल द्वारा भक्तिमय गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में श्रीकृष्ण भक्ति का रंग देखने को मिलेगा।

यह आयोजन कलेक्टर नीमच के आदेश क्रमांक 368/देवस्थान/2026, दिनांक 18 अगस्त 2026 के पालन में किया जा रहा है। आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीकृष्ण पर्व की सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE