चित्तौड़गढ़। चंदेरिया थाना पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, थाना बस्सी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उदयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में चंदेरिया थाना पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर यह कार्रवाई की।
पिस्टल और पांच कारतूस बरामद-
पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को चंदेरिया थाना पुलिस की टीम ने डीएसटी की सूचना पर बिना अनुमति अवैध हथियार अपने कब्जे में रखने एवं उसका परिवहन करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मण सिंह पिता रतन सिंह राठौड़, उम्र 32 वर्ष, निवासी लक्ष्मीपुरा, थाना मांडल, जिला भीलवाड़ा; धीरज सिंह पिता शिवसिंह राठौड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी आरजीया, थाना मांडल, जिला भीलवाड़ा तथा राम सिंह पिता रघुवीर सिंह राठौड़, उम्र 27 वर्ष, निवासी आरजीया, थाना मांडल, जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई है।
आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
एनडीपीएस मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार-
इसके अतिरिक्त चंदेरिया थानाधिकारी भरत सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह एवं कांस्टेबल महेंद्र की टीम ने थाना बस्सी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित आरोपी देवकिशन पिता नारायण जाट, उम्र 20 वर्ष, निवासी पाल, थाना बस्सी, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम-
चंदेरिया थाना टीम में थानाधिकारी भरत सिंह, हेड कांस्टेबल शक्ति सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र, ईश्वर एवं किशन शामिल रहे। वहीं डीएसटी टीम में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सहित रतन सिंह, बलराम गुर्जर, अजय कुमार, बलराम मीणा, मनोज कुमार, शीशराम, प्रीतम एवं अमित कुमार शामिल रहे।