BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2026, 6:59 pm
KHABAR : तीन साल से बाद भी अधूरा है सीएम राइज स्कूल, अंजड़ में 1000 विद्यार्थियों को नए भवन का इंतजार, दीपावली बाद सौंपेगा ठेकेदार, पढे़ खबर

Share On:-

बड़वानी। जिले के अंजड़ में सीएम राइज स्कूल के नए भवन का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है। पिछले तीन साल से चल रहा निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। भवन तैयार होने पर अंजड़ और आसपास के 1000 से ज्यादा बच्चों को आधुनिक शिक्षा और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

स्कूल के प्राचार्य अंतिम कुमार जैन ने बताया कि ठेकेदार ने दीपावली के बाद भवन सौंपने का भरोसा दिया है। हालांकि, मौजूदा स्थिति को देखते हुए निर्माण कार्य इस शिक्षा सत्र में भी खिंचने की आशंका है। नए भवन में करीब 40 कमरे होंगे। शिक्षा विभाग आसपास के छोटे स्कूलों को भी इसमें मर्ज करने की योजना बना रहा है।

खेल मैदान से लेकर ओपन जिम तक की सुविधा
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भवन परिसर में खेल मैदान और ओपन जिम बनाया जा रहा है। इसके अलावा डांस, संगीत और इनडोर गेम्स के लिए अलग-अलग एक्टिविटी रूम भी तैयार किए जा रहे हैं। शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए विभाग ने जल्द स्टाफ नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।

पुराना भवन तोड़े जाने के कारण फिलहाल विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में नई बिल्डिंग के तैयार हिस्से और पुराने भवन के बचे हुए हिस्से में दो शिफ्ट में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। विद्यार्थियों को सुबह और दोपहर की शिफ्ट में बुलाया जाता है।

नया भवन पूरी तरह तैयार होने के बाद सभी कक्षाएं एक ही शिफ्ट में संचालित हो सकेंगी। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को हो रही असुविधा दूर होने की उम्मीद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE