BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2026, 1:10 pm
KHABAR : एनएचएआई के गड्ढे भरने के दावे की होगी पड़ताल, इंदौर-देवास बायपास पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, 2021 से लंबित जनहित याचिका में याचिकाकर्ता बताएंगे सड़क की हकीकत, गड्ढे, जलभराव और बदहाल सर्विस रोड को लेकर उठे सवाल, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। इंदौर-देवास बायपास की बदहाल स्थिति को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आज जनहित याचिका पर सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तस्वीरें पेश कर दावा किया था कि सड़क के गड्ढे भर दिए गए हैं और समस्याओं को दूर कर दिया गया है। इस पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता को मौके पर जाकर सड़क की मौजूदा स्थिति देखने और अगली सुनवाई में वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए थे। अब सुनवाई में NHAI के दावों और मौके की हकीकत पर सबकी नजरें रहेंगी।

2021 में दायर हुई थी जनहित याचिका
इंदौर-देवास बायपास की बदहाली और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर मातृ फाउंडेशन की ओर से एडवोकेट अमेय बजाज ने वर्ष 2021 में जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, खराब सर्विस रोड, खुले ड्रेनेज, जलभराव और बंद या खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं उठाई गई हैं। इसके अलावा दुर्घटना संभावित स्थानों और अव्यवस्थित यातायात को लेकर भी चिंता जताई गई है।

याचिकाकर्ता ने पिछली सुनवाई में दावा किया था कि बायपास की हालत अब भी खराब है। उन्होंने गड्ढे में गिरने से एक महिला की मौत होने का मुद्दा भी उठाया था और आरोप लगाया था कि अदालतों के निर्देशों का प्रभावी पालन नहीं होने से हादसों का खतरा बना हुआ है।

NHAI ने तस्वीरें पेश कर किया था सुधार का दावा
पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने NHAI से पूछा था कि वर्ष 2023 के अंतरिम आदेश और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद बायपास की स्थिति सुधारने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। इसके जवाब में प्राधिकरण ने तस्वीरें पेश करते हुए गड्ढे भरने और समस्याओं के समाधान का दावा किया था।

इसके बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता को खुद मौके पर जाकर सड़क की स्थिति देखने के निर्देश दिए। आज की सुनवाई में यह स्पष्ट हो सकता है कि सड़क की हालत में वास्तव में कितना सुधार हुआ है और क्या समस्याएं अब भी बनी हुई हैं।

सड़क सुरक्षा और जल निकासी के इंतजामों पर भी सवाल
जनहित याचिका में सड़क सुरक्षा के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई है। इसमें दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, चेतावनी संकेतक लगाने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, यातायात की निगरानी और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

इसके अलावा अवैध पार्किंग, ढाबों और व्यावसायिक अतिक्रमण पर नियंत्रण के साथ जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग भी की गई है। अब हाईकोर्ट की सुनवाई में बायपास की मौजूदा स्थिति और सुधार कार्यों को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर नजर रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE