बुरहानपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के पालन में सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश पाटीदार ने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-180 बुरहानपुर के एक तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-179 नेपानगर के दो मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण का प्रस्ताव है। इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के बाद प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान की।
बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।