KHABAR : पंचयात ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कॉंग्रेस व अन्य दलों से भाजपा में आये लोगो को कचरे की दी संज्ञा, पढे़ भरत यादव की खबर 

March 28, 2024, 6:42 pm




छतरपुर। भाजपा के दमोह लोकसभा प्रत्यासी के छतरपुर जिला के चुनाव कार्यालय बड़ामलहरा में मध्य प्रदेश शासन के पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने प्रत्यासी राहुल सिंह लोधी छतरपुर विधायक ललिता यादव पूर्व विधायक रेखा यादव ,प्रद्युम्न सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री जनपद अध्यक्ष राघब राजा नगर परिषद अध्यक्ष निशा आनन्द सिंह बुन्देला सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में  फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मोदी सरकार की गरीब हितेषी जनकल्याण कारी योजनाओं का जिक्र करते हुए अयोध्या राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा की बात करते हुए देश व प्रदेश में विकास की अविरल गंगा बहाने के लिए फिर से केंद्र में मोदी सरकार 400 पार का नारा देते हुए डबल इंजिन की सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ामलहरा मंडल अध्यक्ष गिरजा पटेरिया भाजपा नेता सुनील मिश्रा सहित घुवारा बकस्वाहा के भाजपा के पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों के सवालों के जवाब के दौरान उन्होंने कॉंग्रेस व अन्य दलों से भाजपा में आये लोगो को बेस्ड की संज्ञा दी। संचालन भाजपा नेता सुनील अवस्थी ने किया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP