BIG NEWS : जिले का ग्राम धरोला और पति-पत्नी का झगड़ा, जब बीचबचाव करने आया पुत्र समरथ तो हो गई ये बड़ी घटना, फिर जैसे सूचना मिलते ही दौड़े अधिकारी, परिवार में पसरा मातम, पढे़ खबर

August 7, 2025, 2:46 pm




रतलाम। आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम धरोला में पानी देने की बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। बीचबचाव करने आए उसके पुत्र समरथ को पिता ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11.30 बजे समरथ अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी घर के अंदर उसके माता व पिता में पानी देने की बात को लेकर विवाद होने लगा। शोर सुनकर समरथ घर मे जाकर पिता गोवर्धन को समझाने लगा। लेकिन गोवर्धन ने समरथ पर चाकू से हमला कर दिया। इससे समरथ के गले पर चोट लगी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे आलोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव उसके परिजन को सौंप दिया। उधर, कुछ परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण आलोट पुलिस थाने पहुंचे व आरोपी गोवर्धन पर सख्त कार्रवाई करने व उसका जुलूस निकालने की मांग करने लगे। इस दौरान किसी बात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामे की स्थिति बन गई। लोगों ने थाने के सामने सड़क पर जाकर चक्काजाम कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर जाम खुलवाया गया है। 

संबंधित समाचार

VOICE OF MP