BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2025, 8:18 pm
KHABAR : जिला चिकित्सालय मंदसौर को प्राप्त हुआ राष्ट्रीय मुस्कान सर्टिफिकेशन एक गौरवपूर्ण उपलब्धि, शिशु एवं बाल हितैषी सेवाओं को समर्पित मुस्कान पहल में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, कलेक्टर गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धि पर दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर ने शिशु एवं बाल हितैषी सेवाओं को समर्पित राष्ट्रीय स्तर की ष्मुस्कानष् पहल के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्मुस्कान सर्टिफिकेशनश् प्राप्त कर लिया है। यह उपलब्धि न केवल अस्पताल के समर्पित कार्य का परिणाम है, बल्कि समस्त स्वास्थ्य टीम के प्रयासों, प्रतिबद्धता और गुणवत्ता के प्रति समर्पण को दर्शाती है। 
इस अवसर पर कलेक्टर अदिती गर्ग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. गोविंद सिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत , आरएमओ एवं जिला क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ मंडवारिया, जिला चिकित्सालय क्वालिटी नोडल डॉक्टर अरविंद वर्मा, एवं बाल रोग विभाग के चारों नोडल अधिकारीगण, तथा पूरे मुस्कान कार्यक्रम की टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान अस्पताल की सेवाओं, विशेष रूप से नवजात एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं, परामर्श, संक्रमण नियंत्रण, मातृशक्ति को सहयोग देने की व्यवस्थाओं, और बाल-अनुकूल वातावरण को बारीकी से आंका गया। अस्पताल ने सभी निर्धारित मानकों को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए यह गौरव हासिल किया। कलेक्टर अदिति गर्ग ने इस अवसर पर कहा, ष्यह उपलब्धि मंदसौर जिले की स्वास्थ्य प्रणाली की प्रतिबद्धता और टीम भावना का परिचायक है। हम भविष्य में और भी उच्च मापदंडों की ओर अग्रसर होंगे।ष् सीएमएचओ डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने कहा, ष्यह सफलता संपूर्ण स्वास्थ्य विभाग की एकजुट मेहनत और सतत प्रयासों का परिणाम है। मुस्कान जैसी योजनाएं बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।  सिविल सर्जन डॉ. बी एल रावत ने कहा, ष्यह सर्टिफिकेशन पूरी टीम के समर्पित प्रयासों का प्रतिफल है। हम सेवाओं की गुणवत्ता को और भी ऊंचाई पर ले जाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।ष्   आरएमओ डॉ. सौरभ मंडवारिया ने कहा कि “बाल रोगियों के लिए संवेदनशीलता और गुणवत्तापूर्ण देखभाल ही हमारी प्राथमिकता है। यह मान्यता हमारे प्रयासों की पुष्टि है।” मुस्कान कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों को बच्चों के लिए अधिक मैत्रीपूर्ण, सुरक्षित एवं संवेदनशील बनाना है। यह उपलब्धि मंदसौर जिले के लिए गर्व का विषय है और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की एक सकारात्मक छवि प्रस्तुत करती है। पूरे जिलेवासियों एवं जिला चिकित्सालय की टीम को इस गौरवपूर्ण सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE