BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2025, 7:33 pm
KHABAR : नीमच में स्‍तनपान जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न, अधीक्षक सुभाष गवई ने उपस्थित महिलाओं को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नवजात बच्चें को स्तनपान कराते समय स्वच्छता का पर्याप्त ध्यान रखे, बच्चें द्वारा मल या मूत्र त्याग करने पर तत्काल कपडों को धोकर डेटाल के पानी में भिगोकर धूप में सुखाना चाहिये। नवजात बच्चें को स्तनपान कराते समय माता के हाथ साफ होना चाहिये एवं नवजात बच्चों को साफ सुथरे एवं नये कपडे पहनाना चाहिये। स्तनपान कराने वाली माताओं को अपने पोषण का विशेष ध्यान रखना चाहिये। बच्चें को 24 घन्टे में कम से कम 8 से 10 बार स्तन पान कराना चाहिये। स्तनपान कराते समय यह सावधानी रखनी चाहिये कि एक बार में एक ही स्तन से बच्चें को स्तनपान करवाये। यह बात स्‍तनपान विशेषज्ञ नसीम बानो, ने विश्व स्तानपान सप्ताह के अन्तर्गत जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में नवजात बच्चों की माताओं के लिये आयोजित स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम में कही।
कार्यक्रम में अधीक्षक सुभाष गवई ने विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा, कि बच्चें को सुरक्षित स्तनपान परिवार के समस्त सदस्यों के सहयोग से हो सकता है। धात्री महिला को पर्याप्‍त समय दिया जाना चाहिये, कि वह अपने बच्‍चों को समय पर स्तनपान करवा सके। रश्मि बामनिया ने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE