BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पान की खेती से किसान ने.. <<     BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<     छतरपुर पुलिस की कार्रवाई,अवैध रेत खनन के.. <<     KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या.. <<     दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के.. <<     BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2025, 6:24 pm
KHABAR : नीमच में इनरव्हील क्लब और इनरव्हील डायमंड के संयुक्त तत्वावधान में ‘साड़ी से स्वाभिमान’ कार्यक्रम का आयोजन, घरेलू सहायिकाओं को मिला सम्मान, रैंप पर दिखा आत्मविश्वास, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इनरव्हील क्लब और इनरव्हील डायमंड के संयुक्त तत्वावधान में घरेलू सहायिकाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम ‘साड़ी से स्वाभिमान’ आयोजित किया गया। इस भावनात्मक आयोजन में 25 घरेलू सहायिकाओं ने भाग लिया और पारंपरिक साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य इन महिलाओं को सम्मान और आत्मविश्वास का अहसास कराना था। निर्णायक मंडल में रिंकू राठौर और अनिता डबकरा मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में अंजलि बैरागी ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय और दीपिका पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि हमारे घरों को संवारने वाली इन सहायिकाओं की खुशी की जिम्मेदारी हमारी भी है। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे एवं ओलिवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण और इनरव्हील प्रार्थना के साथ हुई। मंच पर पीडीसी संगीता जोशी, पूजा गर्ग, सीमा अरोड़ा, दिव्या जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। संचालन माधुरी चौरसिया ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE