BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2026, 5:20 pm
BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मालवा के मंदसौर में पुतला दहन को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई झूमाझटकी, फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाई आग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान के विरोध में शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने गांधी चौराहे पर प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर छात्र आंदोलन को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला जलाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कई बार झूमाझटकी एवं तनातनी की स्थिति बनी।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पहला पुतला लेकर पहुंचीं, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दूसरा पुतला लाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे भी रोक दिया। हालांकि, कार्यकर्ता तीसरा पुतला लेकर पहुंचे और उसे जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से पुतला बुझाने की कोशिश की।

इस दौरान कुछ कार्यकर्ता जलते हुए पुतले को लेकर सड़क पर दौड़ते नजर आए। पुलिस ने उनका पीछा कर पुतला बुझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने पुतले को पानी की बौछार से बचाने के लिए प्लास्टिक बैनर से ढकने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गई।

महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष इष्टा भाचावत ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना उनका अधिकार है। उन्होंने कंगना रनौत से अपने बयान को वापस लेने की मांग की।

गौरतलब है कि 28-29 जुलाई को कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर छात्र आंदोलन से जुड़े कुछ वीडियो साझा किए थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने ष्जनरेशन गटरष् शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE