BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2026, 5:20 pm
KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों का चक्काजाम, सीहोर में सड़क निर्माण का विरोध, ज्ञापन सौंप प्रदर्शन की दी चेतावनी, पढे़ खबर

Share On:-

सीहोर। सड़क निर्माण कार्य के दौरान दिगबाड़ स्थित हनुमान मंदिर को स्थानांतरित किए जाने की आशंका के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सीहोर-रायसेन जिले की सीमा पर हुआ।


चक्काजाम लगभग दो घंटे तक चला, जिसके बाद ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से आवागमन बहाल कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा और मंदिर को यथावत रखने की मांग की।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे अगले दिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक फिर से चक्काजाम करेंगे। उनका कहना है कि हनुमान मंदिर उनकी आस्था का केंद्र है और इसे किसी भी स्थिति में हटाया या स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।


ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मंदिर अपने वर्तमान स्थान पर ही रहेगा तथा इससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चक्काजाम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और बाहर से आए साधु-संत मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सड़क निर्माण कार्य मंदिर की धार्मिक गरिमा और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE