BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2026, 5:56 pm
KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया बरसात से राहत अभियान, 72 छाते, 10 बरसाती और 5 तिरपाल वितरित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा, संवेदना, समर्पण, करुणा, मानवता एवं जीव दया की भावना से प्रेरित उड़ान ग्रुप नीमच-407 द्वारा रीजन से प्राप्त जुलाई 2026 की मासिक सेवा गतिविधियों के अंतर्गत बरसात से राहत अभियान तीन चरणों में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। अभियान के तहत जरूरतमंदों को 72 छाते, 10 बरसाती एवं 5 तिरपाल वितरित किए गए।

अभियान के प्रथम चरण में 19 जुलाई को नीमच के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित दीनदयाल रसोई में कार्यरत जरूरतमंद महिलाओं तथा वहां भोजन करने आने वाले जरूरतमंद लोगों को बारिश से बचाव के लिए 35 छाते एवं 10 बरसातियों का वितरण किया गया। यह सेवा गतिविधि गुप्त लाभार्थियों के सहयोग से संपन्न हुई।

द्वितीय चरण के अंतर्गत 20 जुलाई से 30 जुलाई तक ग्रुप सदस्यों ने अपने घरों में कार्य करने वाले एवं आसपास के जरूरतमंद लोगों को लगभग 25 छाते वितरित किए। इसके अलावा नीमच शहर में भ्रमण कर चयनित जरूरतमंद व्यक्तियों को भी 12 छाते प्रदान कर उन्हें बारिश से राहत उपलब्ध कराई गई।

अभियान के तृतीय चरण में 28 जुलाई को ग्रुप सदस्यों ने नीमच शहर की झुग्गी-बस्तियों में पहुंचकर जर्जर अवस्था में रह रहे प्रवासी मजदूर परिवारों की झोपड़ियों पर तिरपाल ढंकवाए। साथ ही एक नवजात बछड़े एवं उसकी मां को बारिश से बचाने के लिए उनके शेड पर भी तिरपाल लगाकर जीव दया का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

उड़ान ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि सेवा गतिविधियों से लाभान्वित लोगों के चेहरे पर दिखाई देने वाली खुशी, संतुष्टि एवं उनके आशीर्वाद ही इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने से मिलने वाली आत्मिक शांति को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

ग्रुप पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, लाभार्थियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के तन, मन और धन से मिले सहयोग के कारण ही उड़ान ग्रुप नीमच को जोन, रीजन एवं फेडरेशन स्तर पर निरंतर सम्मान एवं सफलताएं प्राप्त हो रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE