KHABAR : चाचा हमारे विधायक है-भतीजे का टोल प्लाजा पर हंगामा, हॉकी स्टिक से दी धमकी, पुलिस ने किया केस दर्ज, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

देवास। हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी के भतीजे निखिल चौधरी पर टोल प्लाजा पर हंगामा करने, कर्मचारियों को धमकाने और टोल टैक्स न देने का मामला दर्ज हुआ है। निखिल, विधायक के बड़े भाई बलराम चौधरी का बेटा है। मिली जानकारी के अनुसार, भोरासा थाना क्षेत्र के एक टोल प्लाजा पर निखिल चौधरी अपने दो साथियों के साथ पहुँचा। टोल टैक्स मांगे जाने पर उसने कर्मचारियों से कहा कि चाचा हमारे विधायक है “विधायक के नाम पर निकलेंगी गाड़ियां”। इस दौरान उसने हॉकी स्टिक लेकर कर्मचारियों को धमकाया। और देर तक टोल टेक्स पर हंगामा करता रहा।जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है हंगामा करने के दोरान पुलिस कर्मी जब समझाने आया तो उससे भी हुज्जत करते रहा। सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया भोरासा टोल पर हुई घटना के बाद टोल प्लाजा के एक कर्मचारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने निखिल चौधरी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।