BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2022, 5:47 pm
KHABAR : श्री गुरुनानक देव जी का जन्म जयंती प्रकाश उत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, गुरुद्वारा में स्थित नवनिर्मित विस्तारित भवन एवं किचन का हुआ शुभारंभ, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर

Share On:-

नीमच। प्रेम और एकता के रहबर, अंधविश्वासों, कर्मकांडो, जाति-पाति, ऊंच-नीच तथा वर्ण भेद पर प्रहार करने वाले व दुनिया को सदाचार और समानता का पाठ पढ़ाने वाले प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी का जन्म जयंती प्रकाश उत्सव का कार्यक्रम गुरुद्वारा नीमच पर सिख समाज द्वारा आयोजित किया गया। 

आज प्रकाश उत्सव कार्यक्रम के तहत गुरुद्वारा में स्थित नवनिर्मित विस्तारित भवन एवं किचन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा पर आयोजित शबद कीर्तन एवं अरदास में काबीना मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मौजूद जनप्रतिनिधियों ने सिख समाज के देश के प्रति किए गए बलिदान एवं विकास में उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

ज्ञानी जी साजन सिंह बेदी ने अरदास में सबके भले की, सुख शांति और देश की खुशहाली की कामना की। दर्शन सिंह गांधी ने सिख संगत का भवन निर्माण में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। गुरुद्वारे में उपस्थित समाजजनों, जनप्रतिनिधियों का सरोपा देकर सम्मान किया गया। प्रकाश उत्सव के धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में हरभजन सिंह सलूजा, सतपाल सिंह छाबड़ा, संदीप सिंह, दर्शन गांधी, रघुवीर सिंह अरोरा एवं बड़ी संख्या में सिख समुदाय के महिला एवं पुरुष शामिल हुए। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE