BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2022, 8:23 pm
KHABAR : तुलसीराम भावसार बने भावसार समाज अध्यक्ष, बालिका द्वारा उठाई गई पर्ची को खोलने पर हुआ नाम का ऐलान, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। भावसार समाज शाजापुर के वरिष्ठ समाजसेवी तुलसीराम भावसार को सर्व सहमति से भावसार समाज शाजापुर का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
भावसार समाज शाजापुर की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार 8 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भावसार समाज धर्मशाला परिसर स्थित हिंगलाज माता मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले रामचंद्र भावसार (मुन्ना) ने प्रबंध कार्यकारिणी के नियमों का वाचन किया। इसके पश्चात बैठक में भावसार समाज के अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवार जिसमें तुलसीराम भावसार और संतोष भावसार से कार्यकारिणी द्वारा विचार विमर्श किया गया। इसके पश्चात दोनों उम्मीदवारों की सहमति से गोली डालकर निर्णय करने की सहमति ली गई। इसके बाद दोनों उम्मीदवारों के नाम की पर्चियां बनाकर माता मंदिर में रख दी गई। बाद में यहां पर एक बालिका द्वारा एक पर्ची को उठाया गया। बालिका द्वारा उठाई गई पर्ची को खोलने पर उसमें तुलसीराम भावसार का नाम लिखा हुआ आया। इसके आधार पर प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा तुलसीराम भावसार को समाज का अध्यक्ष घोषित किया गया। 

इस बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठ सुखदेव भावसार, सुरेशचंद्र भावसार, अमृतलाल भावसार, देवनारायण परिहार, रामचंद्र भावसार (मुन्ना), महेश भावसार (चौधरी), जितेंद्र (बंटी) भावसार, संतोष भावसार (बेरछा) उपस्थित रहे। समाज अध्यक्ष घोषित होने के बाद विभिन्न समाजजनों ने तुलसीराम भावसार का पुष्पमाला, शॉल-श्रीफल से सम्मान करते हुए मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE