नीमच। श्री जैन श्वेतांबर महावीर जिनालय ट्रस्ट विकास नगर के तत्वावधान में महावीर जिनालय अराधना भवन विकास नगर में परम पूज्य जिन शिशु प्रज्ञा श्रीजी महाराज साहब की चरणश्रीता सेवाभावी साध्वी रत्ना श्री प्रगुणा श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा 5 की निश्रा में ऐतिहासिक वर्षावास के चातुर्मास परिवर्तन का धर्मलाभ स्वर्गीय रूपचंद कोठारी स्वर्गीय मुन्नी देवी कोठारी के आशीर्वाद और इच्छा अनुसार कोठारी परिवार के नरेंद्र श्रीपाल संजय वैभव जय अवनी केवल जयणा और समस्त कोठारी परिवार को प्राप्त हुआ है। मंगलवार को प्रातः 6.30 बजे महावीर जिनालय विकास नगर से बजे गाजे-बाजे व पूरे श्रीसंघ के साथ पूज्य महाराज साहब भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर में प्रभु पार्श्वनाथ के दर्शन वंदन तत्पश्चात कोठारी परिवार द्वारा सभी साधर्मिक बंधुओं के नवकारसी का आयोजन किया।