BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 3:54 pm
BIG NEWS : जब आया पत्नी का फ़ोन तो लेने निकला उन्हेल का दिलीप, तभी बीच रास्ते में ही बैठी मिली सपना, फिर जब यहां मिलने का पूछा कारण और बैठाया बाइक पर तो हुआ कुछ ऐसा की उड़ गए उसके होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। एक नव विवाहिता युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। युवती की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आऐगी। मृतक युवती का पीएम करने के लिए पुलिस युवती के परिवार वालों के आने का इंतजार कर रही है।

पुलिस को उन्हेल निवासी दिलीप ने बताया कि उसकी पत्नी सपना उम्र 21 वर्ष का मंगलवार को फोन आया था। सपना ने कहा था उसे वापस ससुराल ले जाए। सपना उसकी बड़ी बहन ज्योति के घर गोगापुर मंडी रहने गई हुई थी। फोन आने के बाद दिलीप पत्नी सपना को लेने गोगापुर मंडी के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में मंडी फंटा पर सपना बैठे हुई मिली। दिलीप ने जब सपना से वहां बैठने का कारण पूछा तो उसने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है पेट दर्द है और उलटी हुई। दिलीप ने सपना को मोटर साईकिल पर बैठाकर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ले गया था। जहां पर डॉक्टर के मौजूद नहीं होने पर उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती किया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। निजी अस्पताल से एक बार फिर सपना को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां पर भी डॉक्टरों ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध होने के कारण महिला की लाश को पीएम रूम में रखवाया है। बताया गया कि मृतक की मां और भाई जैसलमेर गए हुए है। युवती के पिता नहीं है। सपना की शादी जनवरी 2022 में हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवार के सदस्यों के आने के बाद ही युवती का पीएम होगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कारण सामने आएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE