BREAKING NEWS
BIG NEWS : नई अफीम नीति वर्ष 2025-26 को लेकर दिल्ली में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पार्षदों के साथ जाजूसागर बांध पहुँची.. <<     KHABAR : नीमच जिले के सिंगोली में कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का अरनिया कुमार और अज्ञात.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दशहरा मैदान में गणपति पंडाल निर्माण का.. <<     KHABAR : तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के उप नगरीय क्षेत्र.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई की 194वीं जयंती.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के सुभाष चौक में जिला अध्यक्ष.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक मंच संस्थान चितौड़गढ़ ने किया.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की खाकी ने किया दम्पति के साथ.. <<     गुना में जैन संतों के खिलाफ अमर्यादित.. <<     माउंट आबू में धुमधाम से मनाया बछ बारस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2022, 10:45 am
Horoscope11 November 2022: वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, कुंभ राशि वालों को धन लाभ, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 

 

मेष दैनिक राशिफल 
राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और कारोबार कर रहे लोगों के ऊपर उनके कुछ शत्रु हावी रहेंगे। आप यदि एक नौकरी को छोड़कर किसी दूसरी के तलाश में लगे हैं,तो आप मेहनत करते रहें,तभी आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सबको साथ लेकर चलने की नीति अपनाएंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आज आप परेशान रहेंगे।

 

वृष दैनिक राशिफल 
आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,क्योंकि वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप आज किसी से धन उधार लेने से बचे और कार्यक्षेत्र में आप पूरे विश्वास के साथ काम करेंगे और परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी निभाएंगे। आपको आज किसी पिछली गलती के लिए कार्यक्षेत्र में माफी मांगने पड़ सकती है। आपका कोई परिजन आज आपके घर दावत पर आ सकते हैं,जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। आपका कोई पुराना मित्रों आज आपसे लंबे समय बाद मुलाकात कर सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ व नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अच्छे कार्यो से सामाजिक क्षेत्रों में अच्छे जनसमर्थन का पूरा लाभ मिलेगा। आप व्यापार में आज लाभ के अवसरों को पहचान कर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करना है व परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई गलती हो,तो उसमें आप अपनी अच्छी सोच दिखाएं और उन्हें माफ करें।
विज्ञापन


कर्क दैनिक राशिफल 
आज आपको कोई निर्णय अपनी बुद्धि और विवेक से ही लेना होगा और अपनी कुछ गलतियों को अनदेखा ना करें। आपको खर्च के मामले में हाथ दबाकर रखना होगा,नहीं तो आपको बाद में धन की कमी के कारण समस्या हो सकती है। आपको किसी से कोई धन संबंधित सूचना मिलने पर सावधान रहना होगा और आप अपनी संतान को संस्कारों की सीख दें।  आपका दिन का कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे,जिससे आपके मन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी और आपको किसी अतिथि के आगमन से प्रसन्नता होगी।


सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आर्थिक मामले में कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आप अपने व्यापार के कुछ योजनाओं के रुकने से परेशान हो सकते हैं। यदि आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो, तो आपको पूरा अपना मन वही लगाना होगा। इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। आज आपकी शाखा चारों ओर फैलने से आपको प्रसन्नता होगी। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे और जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी पार्टटाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते है,तो वह शुरू कर सकते हैं,जिसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है।


कन्या दैनिक राशिफल
कारोबार कर रहे लोग आज अपने बिखरे कारोबार को समेटने में लगे रहेंगे। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से आपके अंदर अहंकार की भावना जन्म ले सकती है,जो आपके लिए समस्या बन सकती हैं। आपको किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,लेकिन आपको अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपने यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया,तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल 
व्यवसाय कर रहे लोगों को आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी,जिससे आपको प्रसन्नता होगी। लेकिन आप संतान के व्यवहार को लेकर परेशान हो सकते हैं,इसके लिए आप उनसे बातचीत करेंगे। आपने यदि कोई पुराना कर्ज लिया था,तो आज वह आपसे वापस मांग सकता है। आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना है,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को अनदेखा नहीं करना है और साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आप किसी भी समझौते पर बहुत ही सोच समझकर हस्ताक्षर करें और यदि आपने परिवार के किसी सदस्य के लिए भावनाओं में बहकर कोई फैसला लिया,तो वह आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। आप घर से बाहर किसी अजनबी से सावधानी बरते व भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करें। किसी कानूनी मामले में आज आपको अपने किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको यदि आज किसी से धन उधार लेना पड़ा,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

धनु दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए काम करने को मिलेगा और आप अपना दिया हुआ काम समय से पूरा करके देंगे। आप किसी भूमि -वाहन,मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। करियर को लेकर यदि कुछ समस्याएं चल रही थी,तो आपको उनसे काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी,जिसे आपको अच्छे कामों में लगाना होगा। आप इधर उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें। आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल 
आज आपको लेन-देन के मामले में सावधानी बरतनी होगी और किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें,नहीं तो बाद में समस्या हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में आपका मेल बनाए रखें,तभी आप अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है,क्योंकि वह अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आप यदि अपने सीनियर से किसी बात को कहे, तो उसमें विनम्रता बनाए रखें,तभी वह पूरी हो पाएगी। पारिवारिक रिश्तों में आज मजबूती आएगी और आपको परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  
आज आप अपने व्यवसाय में नवीनता ला सके तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मित्रों के सहयोग से आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है,लेकिन आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाएंगे,तो आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में आ रही मुश्किलों के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। समाज में आज आप कुछ सुनिश्चित लोगों के साथ बातचीत रखेंगे,जिससे आपको अच्छा जन समर्थन मिलेगा। आपको अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र मे लाभ उठाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल 
आज आपको अपने भावनात्मक मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा। संतान आज आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है,जो आपको अवश्य पूरी करनी होगी। आप अपने कुछ पारिवारिक मामलों को घर से बाहर ना जाने दें,नहीं तो लोग बाद में आपका मजाक बना सकते हैं। जनसंपर्को से आज आपको लाभ मिलेगा,जो लोग किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं,तो उनकी वह इच्छा आज पूरी होगी,लेकिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ दिन और परेशान होना होगा,उसके बाद ही उन्हें कुछ राहत मिलती दिख रही है। आपका कोई पिछला निवेश आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE