BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     KHABAR : गांव के इकलौते खेल मैदान पर कब्जे का आरोप,.. <<     KHABAR : लाठी के सहारे जनसुनवाई में पहुंचीं 80.. <<     KHABAR : खेल मैदान बचाने मैदान में उतरे खिलाड़ी,.. <<     KHABAR : पात्र होने के बावजूद नहीं मिला.. <<     पिपलियामंडी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता.. <<     पिपलियामंडी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : बिना लोन दिए सुरक्षा चेक के कथित दुरुपयोग.. <<     बाबा महाकाल के दरबार में अनोखी आस्था,जबलपुर.. <<     NEWS : नगरीय विकास कर के नाम पर भाजपा सरकार का नया.. <<     माउंट आबू के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     NEWS : राज उन्नति समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ न्यायालय परिसर में न्यायिक.. <<     NEWS : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिला अखिल.. <<     KHABAR : मोरवन की गंभीरी नदी में खिले सैकड़ों कमल,.. <<     शिवपुरी: सर्वसम्मति से युवा अधिवक्ता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 7:27 pm
KHABAR : अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती, रवि गोयल ने कहा- मातृभूमि की सेवा में बिरसा मुंडा का योगदान अविस्मरणीय हैं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अनुसूचित जाति मोर्चा ने मंगलवार को गौड़ आदिवासी बस्ती में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और गौंड आदिवासी समाज के वरिष्ठ हुन्नु सिंह हुईके, रामलाल गौड़, रेतराव सिंह, गरीबदास, गजरसिंह गौड़, सुखराम सिंह, जोहरलाल का अजा मोर्चा के द्वारा का भगवा वस्त्र पहना का सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अन्याय और शोषण के खिलाफ जंग लड़ी। अंग्रेजों को लोहे के चने चबाने पर मजबूर कर दिया। भारत माता के पैरों से परतंत्रता की बेड़ियों काटने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। मातृभूमि की सेवा में बिरसा मुंडा जी का योगदान अविस्मरणीय हैं। आज उनकी जयंती को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित पत्रक भी अजा मोर्चे द्वारा गौड़ आदिवासी बस्ती में वितरित किए गए ताकि जनजातीय समाज के गौरव, गरिमा और अस्मिता को अक्षुण्ण रखने के लिए एवं जनजाति समुदाय कि महान विभूतियों की यशगाथा को आने वाली पीढ़ियां पढ़े एवं आत्मसात कर उनके योगदान का स्मरण करें। 
इस अवसर पर मोर्चे के तुलसीराम सिकलीगर, युवा मोर्चा नेता मनीष शर्मा, विकेन सिंह, राहुल गौंड, रविन्द्र सिंह, धनराज गौंड, शम्मीलाल, सावन, रोहित, किशोरीलाल, बिन्द्रा बाई, रीना बाई, धर्मसिंह, रायसिंह, धीरज सिंह, महेश गौंड आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजा मोर्चा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान ने किया तथा अंत में आभार जिला मंत्री लोकेश सलोना ने माना। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE