BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 3:49 pm
KHABAR : कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत के नेतृत्व में मुंदेड़ी में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती, बिरसा मुंडा के कार्यों पर प्रकाश डाला गया, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मल्हारगढ़। जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के ग्राम पंचायत मुंदेड़ी में मंगलवार को बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर जनप्रतिनिधियों और ग्राम पंचायत मुंदेड़ी सरपंच प्रतिनिधि कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ने सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। 

बता दें कि अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने वाले प्रतिष्ठित जनजाति नेता भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। 19 वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश शासन के दौरान उन्होंने आदिवासीयो के लिए एक भारतीय जनजाति धार्मिक सहस्त्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया था। इसी के फलस्वरूप उन्हें धरती आभा के नाम से भी जाना जाता था। 

कार्यक्रम के दौरान पिपलिया मंडी किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, सरपंच प्रतिनिधि रंणजीत सिंह शक्तावत, पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धननाथ योगी, भाजपा मंडल मंत्री अनिल पाटीदार ने संबोधित किया और बिरसा मुंडा के जन्म तथा उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। 

इस अवसर पर जनजाति समुदाय के वयोवृद्ध गणेशराम मीणा, कन्हैयालाल मीणा, कारूलाल मीणा, सुनील मीणा आदि लोगों का पुष्पमाला पहनाते हुए सम्मान किया तथा गांव के उप सरपंच प्रतिनिधि भावेश पाटीदार, विष्णुलाल ररोतिया, ठाकुर यशपाल सिंह, कालू सिंह हाडा, कुंवर गजराज सिंह, अंबालाल धनगर, ठाकुर जुझार सिंह, केशुराम धनगर आदि अनेक वयोवृद्ध तथा युवा साथी उपस्थित थे।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE