BREAKING NEWS
KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 10:50 am
NEWS : मुख्यमंत्री यात्रा के दौरान सभा में आने वाले वाहनों की यातायात पुलिस ने की पार्किंग व्यवस्था, चार से अधिक स्थानों का चयन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 22 नवंबर को मुख्यमंत्री की चित्तौड़गढ़ में प्रस्तावित यात्रा के दौरान जिले की यातायात पुलिस ने सभा में आने वाले वाहनों की पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है। शहर में चार से अधिक स्थानों पर की गई पार्किंग व्यवस्था।
यातायात पुलिस उप अधीक्षक लाभूराम ने बताया कि 22 नवंबर को चित्तौड़गढ़ शहर में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की यात्रा के दौरान सभा में आने वाले वाहनों की विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। यात्रा की पूर्व तैयारियों के मद्देनजर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन पार्किंग के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा की गई व्यवस्था।
वाहनो को पार्किंग व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री यात्रा में कोटा, बेगू व बस्सी मार्ग की तरफ से आने वाली बसों व बड़े वाहनो की पार्किंग शहर स्थित ईनाणी सिटी सेंटर व पर्ल हॉस्पिटल के सामने रतन बाग में रखी गई है। इसी प्रकार निंबाहेड़ा, उदयपुर, कपासन व भीलवाड़ा मार्ग की तरफ से आने वाले बड़े वाहन नरपत की खेड़ी होते हुए कपासन चौराहे से शंभू पेट्रोल पंप के  पास पुरानी कॉटन मिल में (ओम शांति ट्रेवल्स बस सर्विस) अपने वाहन को पार्क करेंगे।
यात्रा में आने वाले  दुपहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था मेजर नटवर सिंह स्कूल के मैदान में की गई है।
यातायात पुलिस उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पालीवाल ने मुख्यमंत्री की सभा मे आने वाले सभी वाहन चालकों से निर्धारित स्थानों पर अपने वाहन पार्क करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE