BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 7:39 pm
REPORT : सीएम हेल्प लाइन में बिजली शिकायत निवारण पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर सहित सभी 15 जिले ए ग्रेड में, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। उपभोक्ता सुविधाओं में बढ़ोत्तरी, बिजली आपूर्ति को लेकर सघन पर्यवेक्षण और 15 जिलों में नोडल अधिकारी द्वारा दैनिक समीक्षा कराए जाने से सीएम हेल्प लाइन 181 में आने वाली बिजली शिकायतों का तेजी से एवं सर्वमान्य तरीके से समाधान हो रहा है। इसी वजह से 21 नवंबर को जारी सूची में मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के इंदौर समेत सभी 15 जिले ए ग्रेड में आए हैं।
मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया श्एश् ग्रेड मिलना समय पर, नियमानुसार और संतुष्टि के साथ कार्य कराए जाने की पुष्टि करता है। मालवा-निमाड़ में कंपनी स्तर पर मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश कुमार वैश्य और संयुक्त सचिव तरूण उपाध्याय सीएम हेल्प लाइन में आने वाली शिकायतों के निराकरण की प्रतिदिन समीक्षा करते है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि साथ ही 15 जिलों के अधिकारी भी अपने क्षेत्र की बिजली समस्याओं और शिकायतों का समय पर उचित तरीके से समाधान कराते हैं। इससे सीएम हेल्प लाइन 181 के मापदंडों के अनुसार शिकायतों के समाधान में पिछले 7 माह से कंपनी की स्थिति में सतत सुधार आ रहा है। पहले कुछ जिले बी श्रेणी में थे, अब सभी पंद्रह जिले ए श्रेणी में हैं। 

तोमर ने बताया कि ताजा जारी सूची में शाजापुर, इंदौर, आगर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच और उज्जैन जिला ए श्रेणी में आया है। तोमर ने बताया कि इसका श्रेय कंपनी के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE