BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2026, 6:19 pm
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक, सीएसआर निधि से शिक्षा, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, किसान एवं युवा कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 15 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा सीएसआर निधि से किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सीएसआर निधि का प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहित में उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विद्यालयों में 12,500 से अधिक फर्नीचर सेट उपलब्ध-
बैठक में शिक्षा क्षेत्र में सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मिशन बेंचमार्क के अंतर्गत जिले के शासकीय विद्यालयों में अब तक 12,500 से अधिक फर्नीचर सेट उपलब्ध कराए जा चुके हैं। लगभग 1,200 अतिरिक्त फर्नीचर सेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कलेक्टर ने इस पहल के लिए संबंधित औद्योगिक इकाइयों की सराहना की।

टाटा सोलर पावर के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी-
सीएसआर मद के अंतर्गत टाटा सोलर पावर के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लंबित एवं प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता से चिन्हित कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा सीएसआर संसाधनों का वास्तविक जनकल्याण में उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आंगनवाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा सर्वसुविधायुक्त-
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंटिंग, टेबल-चेयर सेट, झूले, फिसलपट्टी, ईसीसीई किट, वजन मशीन एवं इन्फेंटोमीटर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने को कहा।

वृद्धाश्रम और छात्रावासों में सुविधाओं पर जोर-
वृद्धाश्रम एवं मूक-बधिर छात्रावास में आवश्यक मरम्मत तथा जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पिछड़ा वर्ग विभाग के छात्रावास में आवश्यक मरम्मत कार्य सीएसआर मद से कराने को कहा गया।

किसानों और युवाओं के लिए भी होंगे कार्य-
किसानों की सुविधा के लिए फार्मर शेड तथा युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सीएसआर गतिविधियों में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सीएसआर के माध्यम से ऐसे कार्य किए जाएं, जिनसे स्थानीय स्तर पर लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

टीबी मरीजों को पोषण सहयोग-
निक्षय अभियान के तहत टीबी मरीजों के उपचार एवं पोषण सहयोग के लिए सीएसआर मद से फूड बास्केट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े कार्यों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि सीएसआर निधि का उपयोग ऐसे कार्यों में किया जाए, जिनका आमजन को प्रत्यक्ष एवं दीर्घकालिक लाभ मिले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र योगिता भटनागर सहित अल्ट्राटेक सीमेंट, धानुका इंडस्ट्रीज, अडानी विल्मार, टाटा सोलर पावर, ग्रीनको, एम.एस. साल्वेक्स, स्वराज शूटिंग सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE